बोकारो, मई 8 -- केंद्र सरकार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डॉ. अशोक कुमार पांडा के नाम पर अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्तमान में डॉ. पांडा सेल में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें कंपनी का चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. पांडा का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 दिसंबर 2029 अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। सेल के पूर्व सीएमडी अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त था। इसके बाद 28 मार्च को आयोजित साक्षात्कार में डॉ. पांडा का अंतिम चयन किया गया था。

डॉ. अशोक कुमार पांडा की नियुक्ति डॉ. अशोक कुमार पांडा की न...