सेल कोलियरी डिवीजन की समस्याओं को ले बीएमएस ने की वार्ता
धनबाद, मई 17 -- सेल इस्को कोलियरी कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ की कोलियरी डिवीजन ने शुक्रवार को चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित बीएमएस कार्यालय में बैठक की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सेल चासनाला के कार्यपालक निदेशक से वार्ता की। इस दौरान ऑल इंडिया स्टील फेडरेशन के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य रंजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चासनाला और जीतपुर कोलियरी की दयनीय स्थिति पर गहन चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने सेल कोलियरी डिवीजन के कार्यपालक निदेशक विनीत राउत से मुलाकात कर कई मांगें रखीं। संघ ने मांग की कि कोलियरी डिवीजन के कर्मियों को अन्यत्र स्थानांतरित न किया जाए। साथ ही चासनाला व जीतपुर कोलियरी की एंबुलेंस सेवा और स्कूल बस सेवा जल्द चालू की जाए। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर प्रबंधन से की वार्ता प्रबंधन ने मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.