बोकारो, अगस्त 12 -- विश्व हाथी दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में विद्यार्थियों को हाथियों के संरक्षण, संवर्धन तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। सभा के दौरान विद्यार्थियों को हाथियों के प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पर्यावरण और वन्यजीवों की रक्षा के लिए सजग बनने की जरूरत है: आदर्शहाथियों के बारे में जानकारी इस अवसर पर 'प्रोजेक्ट एलीफेंट' से संबंधित एक प्रेरणादायक वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को हाथियों के जीवन, उनके समक्ष मौजू...