धनबाद, फरवरी 5 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के नुनुकडीह दो नंबर चानक स्थित सेल के स्टोर से मंगलवार की रात अपराधी 40 फीट केबल काट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस पहुंची। छानबीन शुरू की। सूत्रों के अनुसार सेल प्रबंधन ने रात्रि पाली में तीन लोगों को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके बावजूद उक्त लोगों ने हो हल्ला नहीं किया। अपराधी को देख छिप गए। रात में ही घटना की सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी। प्रबंधन ने घटना की लिखित शिकायत फिलहाल नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.