सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा आज किरीबुरू-मेघाहातुबुरु दौरे पर
चाईबासा, जून 26 -- सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा आज शुक्रवार को किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और बोलनी खदानों के दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे खनन क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं। मेघाहातुबुरु स्थित मेघालया गेस्ट हाउस से लेकर आसपास के इलाकों में साफ-सफाई, तोरण द्वार निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। सेल के कार्यपालक निदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहले ही पहुंच चुके हैं।
खानन क्षेत्र का दौरा सीएमडी बनने के बाद डॉ. पंडा का यह पहला खनन क्षेत्रीय दौरा है, जिसे रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किरीबुरू और मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदानों में मौजूदा अयस्क भंडार तेजी से घटने के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जबकि मेघाहातुबुरु की स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण बताई जा रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.