गढ़वा, मार्च 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि।सेल के घाघरा स्थित मैगजीन परिसर में शनिवार देर शाम भवन का छज्जा गिरने से उसके नीचे दबकर जयराम कोरवा के 14 वर्षीय पुत्र सवीर कोरवा की मौत का मामला प्रकाश में आया है। वहीं दुर्घटना में रमेश कोरवा के नाबालिग पुत्र समीर कोरवा और दीपक कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता ने घटना को स्वाभाविक दुर्घटना बताते हुए पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है। उक्त संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि परिजनों ने बताया कि खेल के दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई थी। परिजनों द्वारा स्वाभाविक मौत की बात कही गई है।जानकारी के अनुसार सेल का मैगजीन सेंटर बंद होने के बाद से उक्त भवन और चहारदीवारी से अज्ञात चोरों द्वारा ईंट, लोहे और तार की जाली को क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.