चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- राउरकेला। टिकाऊ माइनिंग और कार्बन फुटप्रिंट कम करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सेल के ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस (ओजीओएम) ने गेल गैस लिमिटेड के साथ रणनीतिक साझेदारी की। इस साझेदारी का मकसद हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचईएमएम) में वैकल्पिक ईंधन के तौर पर लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशना है। राउरकेला के माइंस डिपार्टमेंट में ओजीओएम (सीएमएलओ, सेल) और गेल गैस लिमिटेड के बीच समझौता हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता पर राउरकेला स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक एमपी सिंह और कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) बोलानी ओर्स माइंस और ओजीओए के कामकाज से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। गेल गैस लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक ...