बोकारो, सितम्बर 29 -- बोकारो। भारतीय उद्योग मजदूर संघ ने सेल कर्मचारियों के लिए दुर्गापूजा से पहले एक माह के सकल वेतन (बेसिक डीए) के बराबर बोनस भुगतान की मांग की है। संघ के महामंत्री कुमार अमित ने इस संबंध में सेल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अशोक पांडा को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2025-26 से नई व्यवस्था लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- 8th pay commission: दुर्गा पूजा से पहले हो बोनस का भुगतान, कैलकुलेशन बदलने की डिमांड; पोस्टल कर्मचारियों की मांगसंघ की बैठक यह निर्णय बीयूएमएस कार्यालय में वरीय उपाध्यक्ष रामअवतार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। संघ ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में कर्मचारियों को 21 हजार से 31,500 रुपये तक फ्लैट फेस्टिवल एक्सग्रेशिया दिया जा रहा है, जो कई कर्मचारियों के मासिक वेतन के 25 प्रतिशत से भी कम है। इससे कर्मच...