सेल कर्मचारियों के 39 माह के एरियर और भत्तों पर 12 नवंबर को होगी अहम बैठक
बोकारो, अक्टूबर 30 -- सेल कर्मचारियों के 39 माह के बकाया वेतन एरियर, हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), नाइट अलाउंस और अन्य लंबित सुविधाओं को लेकर 12 नवंबर को नई दिल्ली में नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील (एनजेसीएस) की सब कमेटी की बैठक आयोजित होगी। लंबे समय से लंबित मांगों और श्रम विभाग में लगातार की जा रही शिकायतों के बाद होने वाली इस बैठक से कर्मचारियों में उम्मीद जगी है। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के करीब आठ हजार कामगारों सहित पूरे सेल के कर्मचारियों की निगाहें अब इस बैठक पर टिकी हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच होने वाली चर्चा में लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी। एटक से एनजेसीएस सदस्य रामाश्रय प्रसाद सिंह के अनुसार, बैठक में पांचों केंद्रीय श्रमिक संगठनों एटक, इंटक, सीटू, बीएमएस और एचएमएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.