बोकारो, फरवरी 3 -- बोकारो इस्पात संयंत्र सहित सेल की विभिन्न इकाइयों और खानों में लॉजिस्टिक्स तथा परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सेल ने नवरत्न उपक्रम राइट्स लिमिटेड के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में सेल की ओर से अधिशासी निदेशक (प्रचालन) पीके बैसाखिया तथा राइट्स की ओर से अधिशासी निदेशक (तकनीकी सेवाएं) संदीप जैन ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। विदित हो कि सेल अपने संयंत्रों और खदानों के परिसरों के भीतर एक समर्पित 'मिनी रेल नेटवर्क' का संचालन करता है, जो कच्चे माल की आवक, इन-प्रोसेस ट्रांसफर तथा तैयार उत्पादों के निर्बाध परिवहन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संयंत्र की भविष्य की क्षम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.