बोकारो, जुलाई 27 -- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेल शिड्यूल ट्राइब इम्प्लाइज फेडरेशन को औपचारिक मान्यता देने की प्रक्रिया की जानकारी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से दी गई है। आयोग ने पत्र जारी कर फेडरेशन को इसकी सूचना दी। मान्यता मिलने के बाद फेडरेशन सेल की विभिन्न इकाइयों व संयंत्रों में कार्यरत अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों के प्रतिनिधि संगठन के रूप में उनकी समस्याओं, कल्याण, पदोन्नति, आरक्षण व सेवा संबंधी मुद्दों को सीधे सेल प्रबंधन के समक्ष रख सकेगा। फेडरेशन के अध्यक्ष विल्सन कोनगाड़ी ने कहा कि यह वर्षों के संघर्ष व एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग व सेल प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन अब एसटी कर्मचारियों के हितों की...