चाईबासा, अप्रैल 20 -- गुवा, संवाददाता। गुवा क्षेत्र में ठेका मजदूरों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच बैठक हुई। इस दौरान यूनियन ने मजदूरों और क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाया। इस पर सेल प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सहमति जताई और जल्द ही इन्हें लागू करने का आश्वासन दिया। केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि गुवा सेल अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण की व्यवस्था पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिसे तत्काल शुरू किया जाए। साथ ही मरीजों को रात में दूध, भोजन में पनीर की सब्जी और शुगर के मरीजों के लिए विशेष आहार नहीं मिल रहा है, इसे भी जल्द बहाल करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- गुवा सेल खदान में बहाली विवाद पर बैठक आज इसके अलावा मजदूरों के क्वार्टरों की मरम्मत कार्य में हो रही अन...