सेल्हा बाबा मेले के विवाद में गैर जमानती वारंट जारी
पीलीभीत, मई 28 -- पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के बराही रेंज स्थित सेल्हा बाबा मेले को लेकर कोर्ट ने तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि मेले के संचालन और प्रबंधन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था, लेकिन न्यायालय में चल रही प्रक्रिया के तहत अब तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। गौरतलब है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस दौरान माधोटांडा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। अब कोर्ट के नए आदेश के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.