पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड-बिहार सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के पलामू यूनिट का 14वां द्विवार्षिक सम्मेलन मेदिनीनगर सिटी के बाइपास रोड स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को आयोजित कर नई कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता दिवाकर पांडेय ने की। सम्मेलन का का औपचारिक उद्घाटन झंडोत्तोलन और शहीद बेदी पर पुष्पांजलि कर किया गया। सम्मेलन में एफएमआरएआई के सेक्रेटरी कुमार धरमेंद्र प्रताप(केडी दा) एवं बीएसएसआर यूनियन के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट सुब्रतो विश्वास मुख्य रूप से उपस्थित होकर सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कुमार धर्मेंद्र प्रताप ने संगठनात्मक ढांचे, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए चार लेबर कोड वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के लिए स्पष्ट...