रांची, जनवरी 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डिस्ट्रीब्यूटर गौरव वर्मा ने एक सेल्स कर्मचारी पर 5.53 लाख की राशि के गबन का आरोप लगाया है। गौरव वर्मा ने गुलशन शर्मा के विरूद्ध पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौरव के अनुसार, आरोपी गुलशन शर्मा जो हूल से संबद्ध थर्ड पार्टी कंपनी स्मोलन इंडिया फिल्ड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत सेल्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। उसने अपने कार्यकाल के दौरान बाजार से रिटेल दुकानों से कुल 4.53 लाख रुपए की वसूली की। यह राशि डिस्ट्रीब्यूटर के पास जमा की जानी थी, लेकिन आरोपी द्वारा राशि जमा नहीं की गई और वह अचानक कार्यस्थल से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.