अमरोहा, अप्रैल 13 -- अमरोहा। सेल्समैन से 25 हजार रुपये छीनने की घटना में शामिल तीसरे नाबालिग को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 6200 रुपये बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस मामले में दो बाल अपचारी को गिरफ्तार करते हुए बाल सुधार गृह भेज चुकी है। घटना अंजाम देने के बाद तीनों घूमने के लिए खाटू श्याम चले गए थे। घटना देहात थाना क्षेत्र में दो अप्रैल की रात को हुई थी। क्षेत्र के गांव वारसपुर निवासी चमन सिंह गांव मऊ मयचक स्थित एक शराब की दुकान पर सेल्समैन है। रात को वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में मालीपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उससे 25 हजार रुपये की छीन लिए थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार सुबह में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कैलसा-नन्हेड़ा मार्ग से बाइक सवार दो नाबालिगों ...