जामताड़ा, जनवरी 9 -- जामताड़ा। जामताड़ा बस स्टैंड के समीप स्थित एक शराब दुकान में बीती रात करीब 09 बजकर 36 मिनट पर उधार में शराब नहीं मिलने पर एक युवक द्वारा पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। घटना से शराब दुकान में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस संबंध में शराब दुकान में कार्यरत सेल्समैन ने लाइसेंसी दुकानदार एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में घटनास्थल की जांच की। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर ली है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बरामद पिस्टल असली नहीं, बल्कि खिलौना पिस्टल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...