सेल्समैन ने फांसी लगा दी जान
लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ,संवाददाता। गाजीपुर में शनिवार देर रात सेल्समैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बस्तौली बी ब्लॉक निवासी राहुल कन्नौजिया (31) एक दुकान में सेल्समैन था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद राहुल कमरे में सोने चले गए। रविवार पत्नी की आंख खुली तो पति को फंदे से लटका देखा। तो वह चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े। परिजनों ने राहुल को फंदे से नीचे उतारा। तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.