बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के सिविल लाइंस चौकी क्षेत्र में सेल्समैन का काम करने वाले युवक ने शुक्रवार देर रात पेट्रोल डाल कर खुद को जिंदा फूंक दिया। घटना के बाद चीखता चिल्लाता रहा। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस के अनुसार सेल्समैन शराब पीकर घर पहुंचा था।शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी 36 वर्षीय शशिकांत पुत्र शाह बिहारी ने शुक्रवार की रात खुद को पेट्रोल डाल कर फूंक लिया। चीखने चिल्लाने का शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियो ने जब तक उसकी आग बुझाई तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.