सेल्समैन को पीटने पर चार के खिलाफ मुकदमा
हरदोई, अप्रैल 25 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के टिकार गांव स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हरपालपुर कोतवाली के ग्राम सुभौआपुर निवासी सेल्समैन सोनपाल ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की शाम जब वह दुकान के बाहर निकला, तभी चार लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चैनसिंह खद्दीपुर गांव निवासी सुभाष कश्यप समेत चार लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और ईंट-पत्थर चलाए। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- दुकानदार पर चाकू, लाठी से हमला, चार पर केस थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.