नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- जब इरादे मजबूत हों और दिल में कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो रास्ते की कोई भी रुकावट आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। ऐसा ही शानदार मिसाल पेश किया है हरियाणा के भिवानी जिले की बेटी रेणु ग्रेवाल ने। रेणु ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) परीक्षा में ऑल हरियाणा 9वीं रैंक (Rank 9) हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सालों की दिन-रात की कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बाद मिली इस ऐतिहासिक सफलता से रेणु के घर-परिवार और पूरे भिवानी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।सालों के संघर्ष और धैर्य का मिला मीठा फल सिविल सर्विसेज की तैयारी में समय और धैर्य दोनों की बेहद जरूरत होती है। रेणु का यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपनी पढ़ाई के दौरान आने वाल...