अमरोहा, मई 9 -- हसनपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द में बारात में शामिल करीब 10 बच्चे सेल्फी लेने के लिए 50 फीट ऊंची जल निगम की टंकी पर चढ़ गए। बच्चों को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हालांकि, बच्चे मौज मस्ती के संग टंकी के टॉप पर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। बाद में ग्रामीणों के डॉटने पर बच्चे नीचे उतर आए। बताया जा रहा है कि गांव में शुक्रवार को बारात आई थी। बारात में कई बच्चे भी शामिल थे। ग्रामीणों के मुताबिक बारात में शामिल लगभग 10 बच्चे अपने मोबाइल लेकर करीब 50 फीट ऊंची जल निगम की टंकी पर चढ़ गए और मोबाइल से सेल्फी लेने के संग वीडियो बनाने लगे। ग्रामीणों ने बच्चों को टंकी पर चढ़े देखा तो दहशत फैल गई। डर हुआ कि कोई बच्चा नीचे गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बच्चों को नीचे उतरने के लिए कहा। इसके बाद बच्च...