औरैया, मार्च 27 -- औरैया, संवाददाता। शहर के तकिया चौराहे पर एक बारात के दौरान सेल्फी लेना युवक को महंगा पड़ गया। सेल्फी लेते समय उसका आईफोन 17 प्रो अचानक नाले में गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि युवक कानपुर से अपने फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह बारात के बीच सेल्फी ले रहा था, तभी उसका मोबाइल हाथ से फिसलकर पास के नाले में जा गिरा। मोबाइल गिरते ही युवक बारात छोड़कर तुरंत नाले में उतर गया और फोन की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक युवक नाले में मोबाइल खोजता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना के बाद नाले के बाहर बारातियों का जमावड़ा लग गया और लोग युवक की मदद करते नजर आए। परिजनों के अनुसार, युवक ने आईफोन 17 प्रो उसी दिन खरीदा था, जिससे उसके खोने का उसे काफी अफसोस है। काफी प्रयासों के बावजूद फोन का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.