सेल्फी बताएगी कैंसर से कितनी बची है जिंदगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- - 30 हजार से ज्यादा कैंसर मरीजों की तस्वीरों का किया आकलन
सेल्फी से कैंसर जोखिम का आकलन मैसाचुसेट्स, एजेंसी। डॉक्टरों ने एक ऐसा एआई टूल बनाया है जो कैंसर के मरीज की सिर्फ एक सेल्फी देखकर यह अनुमान लगा सकता है कि उसके बचने की कितनी संभावना है। यह टूल चेहरे की फोटो का विश्लेषण करता है और जोखिम का अनुमान लगाता है। इसका नाम एफएएचआर-फेस सर्वाइवल है। वहीं, एक दूसरा टूल भी है जो व्यक्ति की जैविक उम्र का आकलन करता है। जैविक उम्र का मतलब है कि कोई व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र के मुकाबले कितना उम्रदराज या जवान दिखाई देता है। इसका नाम एफएएचआर-फेस एज है। इन्हें अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित स्वास्थ्य संस्थान मैस जनरल ब्रिघम के विशेषज्ञों ने विकसित किया है। इस शोध के नतीजे मेडिकल जर्नल द लैंसेट डिजिटल हेल्थ में प्रकाशित हुए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.