सेल्फी के चक्कर में हाथियों के बीच फंसे युवक, दौड़कर बचाई जान
देहरादून, जून 25 -- हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में छह युवकों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। सप्तऋषि घाट के सामने गंगा पार कर हाथियों के झुंड के करीब पहुंचकर सेल्फी और वीडियो बना रहे युवकों पर अचानक हाथियों ने हमला बोल दिया। हाथियों को अपनी ओर दौड़ता देख युवकों में अफरातफरी मच गई। दो युवक तो हाथियों के बेहद करीब पहुंच गए, लेकिन उन्होंने किसी तरह दौड़कर अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को छह युवक गंगा स्नान के लिए सप्तऋषि घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान उन्हें गंगा के दूसरी ओर हाथियों का एक झुंड दिखाई दिया। झुंड में शावकों समेत आठ से दस हाथी गंगा किनारे विचरण कर रहे थे। रोमांच और सेल्फी के शौक में युवक गंगा पार कर हाथियों के काफी करीब पहुंच गए और मोबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.