हरिद्वार, जून 25 -- हरिद्वार, संवाददाता। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में छह युवकों ने जान जोखिम में डाल दी। सप्तऋषि घाट के सामने गंगा पार कर हाथियों के झुंड के करीब पहुंचकर सेल्फी और वीडियो बना रहे युवकों पर गजराज दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- सेल्फी के चक्कर में हाथियों के बीच फंसे युवक, दौड़कर बचाई जानघटना का विवरण हाथियों को अपनी ओर आता देख युवकों में अफरातफरी मच गई। दो युवक हाथियों के बेहद करीब पहुंच गए, लेकिन दौड़कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में सफल रहे। घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल रहा। जानकारी के अनुसार बुधवार को छह युवक गंगा स्नान के लिए सप्तऋषि घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान उन्हें गंगा के दूसरी ओर हाथियों का एक झुंड दिखाई दिया। झुंड में आठ से दस हाथी गंगा किनारे विचरण कर रहे थे। रोमांच और सेल्फी के शौक में युवक ग...