नई दिल्ली, मार्च 1 -- सेल्फी और रील बनाने के लिए एक धांसू सेल्फी कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो हम आपको तीन धांलू ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस लिस्ट में ओप्पो, वीवी और मोटोरोला का फोन शामिल है। खास बात है कि इन फोन में जबर्दस्त सेल्फी कैमरा के साथ 200 मेगापिक्सल तक के मेन लेंस के साथ शानदार रियर कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर भी दिया गया है। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।Vivo V60e 5G फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 33999 रुपये है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस है। इसके रियर में 200MP के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 6.77 इंच का है। यह क्वॉड कर्व्ड एमोलेड ड...