नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- किआ इंडिया आने वाले दो साल में अपने पोर्टफोलियो को बड़े लेवल पर एक्सपैंड करने की तैयारी कर रही है। कंपनी नई SUVs और MPVs के साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों पर भी फोकस कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी सॉनेट और सेल्टॉस जैसे पॉपुलर मॉडल्स को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ भी ऑफर कर सकती है। इसके अलावा एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भी इंडियन मार्केट में लाई जाएगी। आइए जानते हैं डीटेल।नई जेनरेशन किआ सॉनेट नई जेनरेशन किआ सॉनेट को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसका इंटरनल कोडनेम QY2E है। नई सॉनेट में डिजाइन के साथ प्लेटफॉर्म में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौजूदा K2 प्लेटफॉर्म की जगह इसमें नया K1 आर्किटेक्चर दिया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल किआ सिरोस और नई हुंडई वेन्यू में भी किया गया है। इंजन की बात करें, तो शुरुआत में मौजूदा 1.2...