नई दिल्ली, जून 18 -- किआ इंडिया (Kia India) ने इंडियन बायर्स को बड़ा झटका दिया है। किआ की कारों को खरीदना आपके लिए महंगा होने वाला है। कंपनी ने अपनी पूरी मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। 1 जुलाई से किआ की गाड़ियां 2 पर्सेंट तक महंगी हो जाएंगी। यह प्राइस हाइक कंपनी के पेट्रोल और डीजल के साथ इलेक्ट्रिक वीइकल्स के लिए भी है। किआ ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल और किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने कहा है कि नई कीमतों की पूरी जानकारी 1 जुलाई को दी जाएगी। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया जाएगा।इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्च के कारण बढ़ रही कीमतें कंपनी के अनुसार कीमत बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्च हैं। किआ इंडिया ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा...