सेल्टर होम में बच्चों-महिलाओं के अधिकारों, स्वास्थ्य-सुरक्षा को परखा
एटा, जुलाई 14 -- राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे के आदेश पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव तुषारिका सिंह ने मंगलवार को आगरा में शेल्टर होम का निरीक्षण किया। सचिव के निरीक्षण का उद्देश्य वहां रह रहे बच्चों, महिलाओं या अन्य आश्रित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना, आश्रित व्यक्तियों को को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना, मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सरकारी नियमों एवं मानकों का पालन एवं जांच कराना रहा है। निरीक्षण में शेल्टर होम में उपस्थित बच्चों, महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। आगत एवं जावक रजिस्टर, सेल्टर होम के जरूरी रजिस्टरों का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.