सीवान, मई 31 -- गुठनी। थाना में पदस्थापित सेलौर पंचायत के हल्का चौकीदार शिवजी मांझी की शुक्रवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार सहित पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम अचानक शिवजी मांझी के सीने में तेज दर्द उठा। उनकी तबीयत बिगड़ती देख परिवार के लोग आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...