प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं कार्यालयों में 3003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी चार मई तक आवेदन कर सकते हैं जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि पांच मई है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 11 से 13 माई की रात 11 बजे तक का मौका मिलेगा। इसकी पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जून में संभावित है।विज्ञापित 3003 पदों में से अनारक्षित वर्ग के 1534, ओबीसी 667, एससी 346, ईडब्ल्यूएस 271 और एसटी के 185 पद शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक 235 पद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) में मेडिकल अटेंडेंट हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है और शैक्षणिक योग्यता 10व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.