जामताड़ा, मार्च 10 -- बिन्दापाथर, प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिन्दापाथर में मंगलवार को 'सेलिब्रेशन ऑफ कल्चर' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय परिसर में भारत की विविध संस्कृति, लोक कला, विज्ञान व खान-पान का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया गया। बिन्दापाथर पंचायत के मुखिया प्रवास कुमार हेंम्ब्रम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुलाल हांसदा, प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष कालीचरण गोराई, ग्राम प्रधान प्रवीर मांझी व अन्य ने विद्यालय में लगाए गए विभिन्न राज्यों के फूड स्टॉल्स का भ्रमण किया। अतिथियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा ।विज्ञान व कला का प्रदर्शन:सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। अतिथियों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.