सेलिना जेटली ने पति पर शोषण और हिंसा के केस के बीच लड़कियों को दी जरूरी सलाह, शादी के पहले.
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हॉग के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है। वह उन पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इस बीच सेलिना ने शादी करने जा रही लड़कियों को एक सीख दी है। साथ ही बताया कि कैसे घरेलू हिंसा शुरू होती है तब आपको कुछ समझ नहीं आता और धीरे-धीरे आपको आदत पड़ जाती है।सेलिना की सलाह सेलिना इंडिया टुडे से बात कर रही थीं। उन्होंने लड़कियों को सलाह दी, 'मैं लड़कियों से कहूंगी कि अगर आपके पास अपनी संपत्ति है तो शादी से पहले एग्रीमेंट कर लें। अपने असेट हमेशा अलग रखें क्योंकि आखिर में बात इसी पर आ जाती है। सारा प्यार, सारी केयर, साथ रहने के सारे वादे, बच्चे, मौत, जिंदगी सब कुछ असेट पर आकर खत्म होता है। यही मेरे दिल के लिए सबसे बड़ा दर्द था।' यह भी पढ़ें- सेलिना जेटली को जिंदगी ने दिए 3 बड़े झटके, पढ़ें उनकी की दर्दभरी कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.