नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई विक्रांत जेटली की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हिरासत से जुड़ी याचिका पर कार्यवाही बंद कर दी। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह सेवानिवृत्त मेजर (विक्रांत जेटली) को कानूनी सहायता प्रदान करना जारी रखे। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने इस बात पर गौर किया कि अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास विक्रांत जेटली की गिरफ्तारी के बाद से उनसे नौ बार मिल चुका है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने कहा कि उनके कानूनी प्रतिनिधित्व के संबंध में फैसला उनकी बहन को नहीं, बल्कि पत्नी को करना है। उन्होंने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि अब आपके पास क्या अधिकार है। पीठ ने कहा कि रिकॉर्ड में यह सामने आया है कि प्रतिवादी (विदेश मंत्रालय) जेटली के लगातार संपर्क में है।...