चम्पावत, जून 24 -- चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी ने वाइब्रेंट गांव सेलागाड़ में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान 17 किसानों के 55 पशुओं का उपचार करने के साथ ही दवा बांटी। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। कमांडेंट पशु चिकित्सा डॉ. अश्विनी कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पशु स्वामियों को संतुलित आहार, स्वछता और बीमारियों से बचने की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट खरात अजीत सूर्याकांत, ठुलीगाड़ के समवाय प्रभारी पंकज तिवारी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...