विकासनगर, दिसम्बर 21 -- रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन पछुवादून में सेलाकुई से लेकर हरबर्टपुर और विकासनगर तक लोग दिनभर जाम से परेशान रहे। विकासनगर में दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। हरबर्टपुर चौक पर शाम छह बजे से जाम की स्थिति पैदा हो गई। सबसे अधिक परेशानी लोगों को सेलाकुई में झेलनी पड़ी। वहां शाम छह बजे से रात आठ बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम कॉलोनियों तक पहुंच गया। इससे कॉलोनियों के लोगों को देर शाम तक दिक्कतें उठानी पड़ी। जाम में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया पर भी आपबीती सुनाई। पछुवादून के तीनों निकायों में हर दिन लगने वाले जाम से स्थानीय बाशिंदों, व्यापारियों और मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण लोग बड़ी संख्या में अपने वाहनों से खरीदारी करने बाजारों में पहुंचे। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.