देहरादून, अप्रैल 6 -- सेलाकुई। नगर पंचायत सेलाकुई में नियमों की अनदेखी और समिति गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सभासदों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 3 के सभासद दीपक कंडारी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित शिव मंदिर से जिला अधिकारी कार्यालय देहरादून तक पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत में व्याप्त अनियमितताओं की जांच और बोर्ड बैठक कराने की मांग की जाएगी। सभासद दीपक कंडारी का आरोप है कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1916 की धारा 94 का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना बोर्ड की सहमति के नगर पंचायत की संपत्तियों की नीलामी की जा रही है और रेड़ी-पटरी वालों से बिना रसीद के धन वसूला जा रहा है। इसके अलावा, बिना बोर्ड की स्वीकृति...