विकासनगर, दिसम्बर 10 -- सेलाकुई। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की ओर से नशामुक्ति अभियान के तहत शिव मंदिर सेलाकुई में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की। वाहिनी की ओर से सात से 15 दिसंबर तक एक सप्ताह तक नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को शिव मंदिर सेलाकुई में दुर्गा वाहिनी द्वारा नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। वाहिनी की जिला सह संयोजक जेसिका अग्रवाल ने कहा कि घर से ही बच्चों में ऐसे संस्कार डाले जाएं ताकि वे नशे में लिप्त ना हों। कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या युवाओं में नशे को लेकर हैं। इसके लिए संगठन द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड संयोजक स्नेहा सेमवाल और नीलाक्षी पिंकी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.