सेलाकुई में 8.75 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 31 -- सेलाकुई। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सेलाकुई पुलिस ने लेबर चौक के पास चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को 8.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 अगस्त को सेलाकुई पुलिस टीम लेबर चौक के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जब्बार पुत्र अब्दुल समद (42 वर्ष), निवासी जमनपुर, सेलाकुई को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 8.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.