देहरादून, मई 28 -- सेलाकुई। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना सेलाकुई पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। थाना प्रभारी सेलाकुई लोकपाल परमार ने बताया कि पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने प्रगति विहार क्षेत्र से आरोपी जसवीर सैनी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसवीर सैनी, 23 वर्ष, पुत्र जोरावर सिंह निवासी अकबर कॉलोनी, कृष्णा नगर सेलाकुई, देहरादून के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- स्मैक तस्करी मामले में आरोपी को मिली जमानत

हिंदी हि...