विकासनगर, फरवरी 13 -- विकासखंड चकराता के दूरस्थ न्याय पंचायत दसऊ में शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से 735 से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया। शिविर में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी लोगों को मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। क्षेत्रवासियों ने दसऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण, आयुर्वेदिक चिकित्सालय क्वानू में चिकित्सक एवं एम्बुलेंस की तैनाती, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गबेला में अंग्रेज़ी अध्यापक की नियुक्ति, दसऊ में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत, बुरायला-जगथान में क्षतिग्रस्त गूल (सिंचाई नहर) के सुधार, मतारछानी डाडूवा में पेड़ों के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन को स्थानांतरित करने तथा गौना में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.