सेलाकुई में हादसों को दावत दे रहीं पुलों की टूटी रेलिंग
विकासनगर, जून 3 -- औद्योगिक नगरी सेलाकुई में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। नगर पंचायत क्षेत्र की दोनों सीमाओं पर स्थित पुलों की टूटी रेलिंग लंबे समय से हादसों को न्योता दे रही हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मरम्मत कराने में नाकाम साबित हुआ है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में इसे लेकर आक्रोश है।
हादसा और जिम्मेदारी बता दें कि गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब के सामने स्थित पुल पर 10 मई को बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। एक कार को बचाने के प्रयास में एक डंपर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ पुल से नीचे लटक गया था। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई। हादसे के बाद पुल के एक ओर की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दूसरी ओर की रेलिंग पहले ही एक ट्रक की टक्कर से टूटी पड़ी है। लंबे समय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.