देहरादून, अप्रैल 29 -- सेलाकुई। जनपद में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, सामग्री और नगदी बरामद की गई है। पुलिस को मंगलवार देर।रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राजा ढाबे के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान फिरासत (38 वर्ष), पुत्र रियासत, निवासी शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई, जो वर्तमान में सेलाकुई क्षेत्र में रह रहा था।आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह लोगों को सट्टा खिलवाता था और जीतने वालों को रकम देने से पहले अपना कमीशन काटता थ...