देहरादून, मई 19 -- सेलाकुई। डिक्सन फैक्ट्री में चल रहे श्रमिक आंदोलन के दौरान उपद्रव और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने मंगलवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई लोकपाल परमार ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने फैक्ट्री परिसर और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की थी। इस मामले में थाना सेलाकुई में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संगठित होकर विभिन्न...