देहरादून, मई 18 -- विकासनगर। सेलाकुई में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव और पथराव मामले में दून पुलिस की कार्रवाई में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार हुए। 16 मई को श्रमिक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने श्रमिकों की आड़ लेकर फैक्ट्री परिसर और पुलिस टीम पर पथराव किया था। मामले में थाना सेलाकुई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे。 यह भी पढ़ें- देहरादून में श्रमिक हड़ताल की आड़ में तोड़फोड़ और पथराव; 20 उपद्रवी गिरफ्तार, 600 पर FIRपुलिस की कार्रवाई पुलिस को 17 मई को सूचना मिली कि कुछ लोग संगठित होकर कंपनियों और मोहल्लों में जाकर श्रमिकों को भड़का रहे हैं, काम पर जाने वाले कर्मचारियों को जबरन रोकने और मारपीट करने का प्रयास कर रहे...