सेलाकुई में शुरु होगा डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन
विकासनगर, मार्च 1 -- सेलाकुई नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को प्रत्येक वार्ड के लिए नए कूड़ा वाहन रवाना किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लोगों से कूड़ा हर दिन वाहनों में ही डालने की अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नए कूड़ा वाहनों के संचालन से प्रत्येक वार्ड में घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सकेगी। इससे सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैलने की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.