सेलाकुई में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर यूकेडी ने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विकासनगर, जून 9 -- सेलाकुई क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल (पछवादून) के प्रतिनिधिमंडल ने सेलाकुई थानाध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। दल के पदाधिकारियों ने दर्ज मामलों में हुई कार्रवाई, घटनाओं के खुलासे की स्थिति तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी मांगी। यह भी पढ़ें- सेलाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.