विकासनगर, जनवरी 1 -- साल के पहले दिन सेलाकुई में खाटू श्याम मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ के कारण घंटों लंबा जाम लग गया। आलम यह था कि धूलकोट तिराहे से सिड़कुल गेट तक वाहन घंटों रेंगते हुए चले। जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। देर शाम तक भी जाम लगता रहा। रात आठ बजे के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिली। दरअसल, साल के पहले दिन सेलाकुई के खाटू शाम मंदिर में सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अत्यधिक बढ़ गई और सड़क तक लाइन लग गई। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करती रही, लेकिन भीड़ बढ़ती गई। भीड़ बढ़ने पर दोनों तरफ वाहनों का रैला लग गया। धूलकोट के तिराहे से शुरू हुआ जाम करीब चार किमी दूर सिडकुल गेट तक लगा रहा। आने-जाने वाले लोग घंटों जाम में जूझते रहे। ज...