देहरादून, मार्च 13 -- सेलाकुई। सेलाकुई के निगम रोड पर एक दुकान के सामने शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के हाथ की नस कटी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब लोग बाजार की ओर जा रहे थे, तभी निगम रोड पर एक दुकान के सामने युवक अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर युवक मृत पाया गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सेलाकुई थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।प्राथमिक जांच में युवक के हाथ की नस कटी हुई पाई गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.